डोभा में डूबने से वृद्ध की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवार पंचायत के मुंडाटोली में मंगलवार शाम डोभा में डूबने से फिलिप्स केरकेट्टा (70 वर्ष) की मौत हो गयी.

बालूमाथ. थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवार पंचायत के मुंडाटोली में मंगलवार शाम डोभा में डूबने से फिलिप्स केरकेट्टा (70 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार फिलिप्स केरकेट्टा खेत की ओर शौच के लिए गये थे. इसी क्रम में वे मनरेगा योजना से बने डोभा में फिसल कर गिर गये. गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. बुधवार की सुबह खोजबीन के दौरान परिजनों को उनका शव डोभा में मिला. मुखिया उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि यह स्वाभाविक मौत है, इसलिए पोस्टमार्टम नहीं करायी जाये. इसके बाद पुलिस लौट गयी. बुधवार को फिलिप्स केरकेट्टा का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

बालूमाथ. बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ पर पचफेड़ी गांव के समीप बुधवार को दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में एक बाइक पर सवार लवालौंग, चतरा निवासी जनू उरांव (पिता लालदेव उरांव) तथा दूसरी बाइक पर सवार रहमत नगर,बालूमाथ निवासी आफताब आलम (पिता मो लतीफ) व मो शाहनवाज (पिता सरवर अंसारी ) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने तीनों घायलों को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जनू उरांव बाइक से अपने घर लवालौंग जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे आफताब व शाहनवाज की बाइक से उसकी टक्कर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >