रामनवमी पूजा महासमिति की पुरानी कमेटी बहाल, भव्य शोभायात्रा की तैयारी

रामनवमी पूजा महासमिति की पुरानी कमेटी बहाल, भव्य शोभायात्रा की तैयारी

लातेहार ़ शहर के मुख्य अखाड़ा रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक बुधवार को पुजारी त्रिभुवन पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी रामनवमी का त्योहार पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जायेगा. सर्वसम्मति से पूर्व की कमेटी को ही आगामी आयोजन के लिए बहाल रखने का प्रस्ताव पारित किया गया. पुरानी टीम पर फिर भरोसा : बहाल कमेटी में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम मुख्य संरक्षक, प्रभात कुमार अध्यक्ष, राजन तिवारी महामंत्री और रंजीत साहू कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. उपाध्यक्ष पद पर उज्जवल पांडेय, अमित पांडेय, रघुवरी यादव, रविंद्र प्रजापति, अश्विनी सिंह समेत अन्य को रखा गया है. वहीं मंत्री के रूप में आनंद सिंह, प्रमोद प्रसाद साहू और विवेक कुमार चंद्रवंशी सक्रिय रहेंगे. सजावट और अनुशासन पर जोर : बैठक में रामनवमी को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान मंगलवारी मोटरसाइकिल जुलूस, सप्तमी जुलूस, नवमी शोभायात्रा और अस्त्र चालन प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. महासमिति ने तय किया कि जिला मुख्यालय और आसपास की सभी छोटी समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें मुख्य अखाड़े में शामिल होने के लिए विधिवत आमंत्रण पत्र दिया जायेगा. शोभायात्रा के दिन शहर में आकर्षक झांकियां निकाली जायेंगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को प्रोत्साहित किया जायेगा. बैठक में पंकज तिवारी, विशाल कुमार, दुर्गा प्रसाद, श्याम लाल प्रसाद, प्रवीण मिश्रा समेत विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधि काफी संख्या में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >