..एंबुलेंस में डीजल नहीं, तड़पता रहा ब्रेन हेमरेज का मरीज

प्रखंड के पैरा निवासी 45 वर्षीय राजू राम ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

बेतला/बरवाडीह. प्रखंड के पैरा निवासी 45 वर्षीय राजू राम ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. लेकिन अस्पताल की एम्बुलेंस में डीज़ल न होने के कारण मरीज को घंटों अस्पताल में ही तड़पता छोड़ दिया गया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने साफ कह दिया कि जब तक डीज़ल के पैसे नहीं दिये जायेंगे, तब तक मरीज को रेफर नहीं किया जा सकता. गरीब परिवार होने के कारण परिजन 600 रुपये की व्यवस्था नहीं कर सके और मरीज की हालत बिगड़ती चली गयी. इस अमानवीय स्थिति से परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा अस्पताल परिसर में फूट पड़ा. सूचना मिलने पर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने मानवीय पहल करते हुए अपने स्तर से 600 रुपये का डीज़ल भरवाया, तब जाकर एम्बुलेंस चली और मरीज को मेदिनीनगर भेजा जा सका. बरवाडीह. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मंटु कुमार ने कहा कि आवंटन के अभाव में अस्पताल में उपलब्ध एम्बुलेंस में तेल नहीं भराया जा रहा है. इस कारण मरीजो से ही एम्बुलेंस में तेल भरवाने के लिए कहा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >