नवादा में दुर्गापूजा समिति का पुनर्गठन, संजय भोक्ता बने अध्यक्ष

नवादा में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को भव्य बनाने के लिए नई पूजा समिति का गठन किया गया है। शांति और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

हेरहंज, लातेहार : प्रखंड के नवादा गांव में शारदीय नवरात्र सह दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने को लेकर रविवार को पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता ग्राम प्रधान उमेश ठाकुर ने की. बैठक में पूजा आयोजन की तैयारियों के साथ समिति के पुनर्गठन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

संजय भोक्ता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. संजय भोक्ता उर्फ संजू भोक्ता को अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल को उपाध्यक्ष, ओम जायसवाल को सचिव, चितरंजन प्रसाद को उप सचिव और अजित जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

पूजा के सुचारू संचालन और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों के साथ निगरानी समिति का भी चयन किया गया. समिति के सदस्यों ने पूजा को आकर्षक, अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर सहमति जतायी.

पंडाल में सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर

बैठक में पूजा और मेले के दौरान शांति, आपसी सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने पर जोर दिया गया. पंडाल और मेला परिसर में भीड़ नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था के लिए विशेष वालंटियर तैनात करने का निर्णय लिया गया.

आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने के लिए पंडाल के आसपास अग्निशमन मानकों और सुरक्षा उपायों का पालन करने पर भी सहमति बनी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्णय लिया गया.

बैठक में जगेश्वर साहू, पारसनाथ साहू, जितेंद्र जायसवाल, परमेश्वर भगत, बालचंद साव, गौरी प्रसाद जायसवाल, नान्हू प्रसाद, रवि जायसवाल, छोटू जायसवाल, विवेक जायसवाल, नितेश जायसवाल, मनीष जायसवाल, शंकर साहू, आशीष जायसवाल, सोनू जायसवाल, नरेश साहू, प्रमोद साहू, कारू जायसवाल, नागेंद्र उरांव, अंकित जायसवाल, जाले भगत, उदित ठाकुर, बिनोद साहू और चंदन जायसवाल समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >