लातेहार : रामचरितमानस नवाह्ण पारायण महायज्ञ को लेकर तैयारी तेज, 53वें अधिवेशन को भव्य बनाने पर चर्चा

लातेहार के अंबाकोठी में श्री रामचरितमानस नवाह्ण पारायण पाठ महायज्ञ के 53वें अधिवेशन को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। 10 अक्टूबर को कलश यात्रा होगी।

लातेहार. जिला मुख्यालय स्थित अंबाकोठी में श्री रामचरितमानस नवाह्ण पारायण पाठ महायज्ञ के 53वें अधिवेशन को भव्य और धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसे लेकर गुरुवार की रात अशोक कुमार महलका के आवासीय परिसर में समिति की बैठक हुई. बैठक में अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा हुआ पारित

बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष विनोद महलका ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया. उपस्थित सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इसके बाद आगामी आयोजन को लेकर जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी. बैठक में पंडाल निर्माण, मूर्ति सज्जा, सजावट, साउंड व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. आयोजन को बेहतर और आकर्षक बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिये.

10 अक्टूबर को निकलेगी कलश यात्रा

बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार शारदीय नवरात्र के अवसर पर 10 अक्टूबर को कलश यात्रा निकाली जायेगी. कलश यात्रा को लेकर भी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्णय लिया गया.

ये भी पढ़ें: बेतला में रक्षाबंधन की धूम: कुटमू चौक पर उमड़ा जनसैलाब, बाजारों में त्योहार का चरम उत्साह

आयोजन को और भव्य बनाया जायेगा

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की कार्यकारिणी समिति को ही इस वर्ष भी यथावत रखा जायेगा. समिति के पदाधिकारी और सदस्य मिलकर 53वें अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे. समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य रूप दिया जायेगा. उन्होंने शहर के लोगों से इस पवित्र धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद, कोषाध्यक्ष विनोद महलका, सुनील शौंडिक, संतोष अग्रवाल, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. विनय कुमार, राजीव रंजन पांडेय, मदन प्रसाद, प्रकाश अग्रवाल, दिनेश महलका, आशीष प्रसाद, राजू सिंह, मोती अग्रवाल, दिनेश केशरी, राजबल्लम प्रसाद, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, अनिल साव, प्रभात कुमार, रितेश महलका, विशाल कुमार, दीपक कुमार, अंकित पांडेय, राजन प्रसाद समेत समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे. बैठक में काफी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >