लातेहार नगर पंचायत की बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा, पार्षदों ने कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल

लातेहार नगर पंचायत में वार्ड पार्षदों की बैठक आयोजित, सफाई, पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा।

लातेहार : नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों की बैठक सोमवार को नगर अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.

बैठक के दौरान नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली सफाई, होल्डिंग टैक्स, भवन नक्शा, ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बहाल करने की समीक्षा की गयी. इसके अलावा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गयी. जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया.

पार्षदों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल

बैठक में अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर कई पार्षदों ने सवाल उठाते हुए कहा कि नगर पंचायत कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं. नगर पंचायत क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है, लेकिन इसके लिए नगर पंचायत के पदाधिकारी व कर्मी संवेदनशील नहीं हैं.

बैठक में उपाध्यक्ष संतोष रंजन, वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, मुन्द्रिका मांझी, जयराम कपूर, नसरूद्दीन मियां, इन्द्रदेव उरांव, संयुक्ता कुंवर, विमला देवी, आशा देवी एवं अलमा पन्ना के अलावा आजाद खान, मोजाहिद खान तथा अर्जुन प्रसाद भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >