लातेहार में CRPF की तिरंगा बाइक यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर निकले जवान; देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

बरवाडीह के कुटमू गांव में भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार का मिट्टी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

बेतला,लातेहार: बीती रात क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण बरवाडीह प्रखंड के बेतला पंचायत अंतर्गत कुटमू गांव में एक गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया. कुटमू गांव निवासी शांति देवी पति विजय मिस्त्री का मिट्टी का कच्चा मकान भारी बारिश का दबाव नहीं झेल सका और उसका अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ढह गया.

हादसे में कोई हताहत नहीं

गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. पीड़ित परिवार के अनुसार, देर रात तेज बारिश के बीच उनके कच्चे मिट्टी के घर का अधिकांश हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त होकर ढह गया. इससे परिवार के सामने रहने और सिर छुपाने का संकट खड़ा हो गया है.

प्रशासन से मुआवजे की मांग

शांति देवी ने बताया कि उनका परिवार काफी निर्धन है और उनके पास दोबारा घर की मरम्मत कराने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं. उन्होंने स्थानीय प्रशासन, अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले की जांच कराने की अपील की है. साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के नियमों के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि परिवार के लिए दोबारा रहने की व्यवस्था की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >