सांसद ने पुरुलिया आनंद विहार ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया

सांसद ने पुरुलिया आनंद विहार ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया

बरवाडीह़ चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने शनिवार रात बरवाडीह रेलवे स्टेशन से पुरुलिया-रांची-अयोध्या-आनंद विहार जाने वाली नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से दिल्ली जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के बरवाडीह में ठहराव की मांग रही है. इस दिशा में प्रयास जारी है और जल्द ही ट्रेन का ठहराव शुरू कराने की कोशिश की जायेगी. कई रेल परियोजनाओं का जिक्र : सांसद ने कहा कि लोगों की बहुप्रतीक्षित चिरीमीरी रेलवे लाइन निर्माण कार्य को नीति आयोग से मंजूरी मिलने के बाद शुरू कराया जाये़गा. इसके अलावा फुट ओवरब्रिज निर्माण, मंगरा रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास बनाने, राजधानी एक्सप्रेस का बरवाडीह व लातेहार स्टेशन पर ठहराव तथा रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का केचकी स्टेशन में ठहराव सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रयास किये जा रहे हैं. सांसद का स्वागत : रेलवे के कार्यक्रम में पहुंचने पर कैरिज एंड बैगन विभाग के सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता एके मिश्रा, सहायक कमर्शियल मैनेजर सुशील कुमार और वरीय स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी ने सांसद को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. प्रधानमंत्री द्वारा ऑनलाइन नयी ट्रेन के उद्घाटन के बाद सांसद ने बरवाडीह पहुंचकर ट्रेन चालक व सहायक चालक को माला पहनाकर सम्मानित किया और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, जिप सदस्य कन्हाई सिंह, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >