Latehar News: टेंपो चालक पर मोबाइल और 19 हजार रुपये छीनने का आरोप, 25 हजार नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

लातेहार के चंदवा और सदर थाना क्षेत्र में टेंपो चालक से मोबाइल और 19 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाखांड़ (सांसग) और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सवारी व टेंपो चालकों ने रुपये लूटे जाने की शिकायत की है. बरवाखांड़ निवासी विनोद भुईयां, पिता श्याम भुईयां, ने टेंपो चालक धर्मेंद्र राम पर जबरन मोबाइल और पर्स में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है. मामले में विनोद ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

सुनसान स्थान पर ले जाकर मोबाइल छीनने का आरोप

आवेदन के अनुसार, दो सितंबर को दिन में करीब पौने एक बजे धर्मेंद्र राम कथित तौर पर जबरन विनोद का टेंपो चलाकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया. आरोप है कि वहां उसने विनोद का मोबाइल छीन लिया और उसे स्विच ऑफ कर दिया.

विनोद ने आरोप लगाया कि इसके बाद धर्मेंद्र राम ने उससे पैसे की मांग की और उसका पर्स छीन लिया. पर्स में रखे 19 हजार रुपये लेने के बाद उसने 25 हजार रुपये पूरा करने की बात कही. आरोप है कि बाकी रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी.

फोन-पे से भी कराया रुपये ट्रांसफर

विनोद के अनुसार, इसके बाद उससे फोन-पे के माध्यम से पांच हजार और एक हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराये गये. आरोप है कि घटना के संबंध में किसी को जानकारी देने पर धमकी भी दी गयी. इसके बाद आरोपी वहां से चला गया.

घटना की जानकारी विनोद ने अन्य टेंपो चालकों को दी. इसके बाद टेंपो चालकों ने थाना पहुंचकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया.

पुलिस मामले में आवेदन के आधार पर जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >