दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या, डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या, डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी गिरफ्तार

बरवाडीह़ प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगरु पंचायत के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद निर्मम ढंग से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चुंगरू पंचायत के एक गांव में प्रखंड के आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग अपने घर से रविवार शाम शौच करने निकली थी. इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म कर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. परिजन पूरी रात उसे खोजने में परेशान रहे. घटना के दूसरे दिन सोमवार सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर आरोपी शव को फेंक कर वहां से फरार हो गया. आसपास के लोगों ने शव को देखकर उसकी पहचान करते हुए उसके परिजनों को सूचना दी. घटना के बाद परिजनों ने छिपादोहर थाना को सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने कि मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी पुलिस बल के साथ पलामू से डॉग स्क्वाड मंगा कर घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी को उसके दूसरे घर से पकड़ा. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उसकी हत्या की गयी प्रतीत होती है. शव की स्थिति और शरीर पर मिले निशानों के आधार पर यह आशंका व्यक्त किया जा रहा है. पुलिस ने आवश्यक करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >