निंद्रा में 30 मार्च को मनेगा स्मृति दिवस, जतरा मेले की तैयारी तेज

निंद्रा में 30 मार्च को मनेगा स्मृति दिवस, जतरा मेले की तैयारी तेज

चंदवा़ आगामी 30 मार्च को निंद्रा स्थित नौ स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस समारोह सह जतरा मेला का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा. रविवार को शिवशंकर टाना भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 मार्च को स्मृति समारोह सह मेले का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा. समारोह के सफल संचालन को लेकर एक समिति का गठन किया गया. इसमें संरक्षक रंका टाना भगत, भोला टाना भगत, रोहित यादव, प्रतिमा देवी, संगीता देवी, पुतुल देवी, सुनीता खलखो, चरवा उंराव, ईश्वर टाना भगत, सोहराई टाना भगत, एतवा टाना भगत, रामजीत टाना भगत को बनाया गया है. वहीं समिति के अध्यक्ष शिवशंकर टाना भगत, उपाध्यक्ष चारो राज टाना भगत, बिरसा टाना भगत, ननकू गंझु ,महासचिव मुखदेव गोप, सचिव गोकुल गोप, केश्वर सिंह, महामंत्री विद्यानंद सिंह, कार्तिक टाना भगत, संगठन सचिव सुशील कुमार तिवारी, सुरेश टाना भगत, कोषाध्यक्ष कृष्णा टाना भगत,उप कोषाध्यक्ष शंकर टाना भगत, सांस्कृतिक मंत्री कपिलदेव सिंह, सीमंती कुमारी, उप सचिव रामभजन सिंह, जसो टाना भगत, आयता टाना भगत का चयन किया गया है. इसके अलावा संरक्षक मंडली में रंका टाना भगत, प्रतिमा देवी (जिप सदस्य), सुशील कुमार तिवारी, सुनीता खलखो (मुखिया), संगीता देवी (पंसस), भोला टाना भगत, सोहराई टाना भगत को शामिल किया गया है. मौके पर कैलाश टाना भगत, राजू टाना भगत, शंकर टाना भगत, पार्वती देवी, सरिता देवी समेत दर्जनाें लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >