प्रबंधन तत्काल कोयले का उठाव कराये

प्रबंधन तत्काल कोयले का उठाव कराये

बालूमाथ़ सीसीएल की तेतरियाखांड़ कोलियरी में जलते कोयले से निकल रही जहरीली गैस और प्रदूषण के खिलाफ रविवार को विस्थापितों का आक्रोश फूट पड़ा. जहरीली गैस से मुक्ति और स्टॉक में रखे कोयले के अविलंब उठाव की मांग को लेकर काफी संख्या में महिला-पुरुषों ने बिरसा भवन से माइंस क्षेत्र होते हुए पीओ कार्यालय तक विरोध में रैली निकाली. हाथों में तख्तियां लिए ग्रामीण जहरीली गैस से मुक्ति दो और विस्थापितों का हक छीनना बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे. 12 लाख टन कोयला स्टॉक में लगी है भीषण आग : विस्थापित नेता सुरेश उरांव ने कहा कि कोलियरी में वर्तमान में करीब 12 लाख टन कोयले का स्टॉक जमा है. पूर्व में डीओ होल्डर्स ने अच्छी गुणवत्ता वाला कोयला उठा लिया और शेष कोयला छोड़ दिया, जिसमें अब भीषण आग लगी है. इससे सरकार को करोड़ों के राजस्व की क्षति हो रही है. कोयले की आग से निकल रहा जहरीला धुआं आसपास के गांवों में फैल रहा है, जिससे लोग टीबी, दमा और सांस की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. ट्रक व हाइवा से जल्द उठाव की मांग : ग्रामीणों ने प्रबंधन को चेताया कि इस समस्या का एकमात्र समाधान कोयले का त्वरित निष्पादन है. विस्थापितों ने मांग की कि ट्रक और हाइवा दोनों माध्यमों से कोयले का उठाव कराया जाये ताकि आग पर काबू पाया जा सके. इस संबंध में मैनेजर अजीत कुमार को एक हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र भी सौंपा गया. मौके पर संतोष यादव, दिलमणी यादव, राजेश राम, अविनाश राम, रविंद्र यादव भोला राम, झुना तुरी, पप्पू कुमार राम, महेंद्र भुइयां, राजेंद्र लोहरा, कन्हाई राम, अजय चौधरी, जगरनाथ यादव, फूलमानी देवी, उर्मिला देवी, बसंती देवी, ममता देवी, आरती देवी, कांति देवी, गौतम यादव, छोटू लोहरा समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >