ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

चंदवा़ बरवाडीह-बरकाकाना रेल खंड पर सोंस-बुल्हू गांव के समीप शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सोनू गंझू (30 वर्ष), पिता रामलाल गंझू के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम युवक किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था. तभी वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, सूचना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. स्वतंत्रता सेनानी स्व अब्दुल रज्जाक अंसारी की जयंती मनायी

बेतला़ नेशनल पार्क के पोखरी कलां में शनिवार को एकीकृत बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व महान स्वतंत्रता सेनानी स्व अब्दुल रज्जाक अंसारी की 109वीं जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव अर्शदुल कादरी ने उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए कहा कि एक साधारण बुनकर परिवार में जन्मे रज्जाक साहब ने ताउम्र गरीबों और बुनकरों के हक की लड़ाई लड़ी. उन्होंने हस्तकरघा उद्योग को मजबूती प्रदान करने के लिए कई सहकारी समितियों का गठन किया. उनकी सेवा, त्याग और समर्पण ने उन्हें मुस्लिम समुदाय और गरीबों के लिए एक प्रेरणादायक नेता बना दिया. लातेहार कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि एकीकृत बिहार के विकास और बुनकर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनकी भूमिका अहम रही. वक्ताओं ने उनकी सादगी और त्याग को प्रेरणादायक बताया. मौके पर मोहम्मद सुबहानी, एनामुल हक, एनामुल अंसारी, मंसूर आलम, दिलावर अंसारी, असलम अंसारी सहित सैकड़ों बुनकर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >