अकेला हाथी ने चपरी टोला में रातभर मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

अकेला हाथी ने चपरी टोला में रातभर मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

बारियातू़ थाना क्षेत्र के शिबला पंचायत अंतर्गत झिरमतकोमा गांव के चपरी टोला में रविवार की रात एक अकेले जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथी ने तीन घर की दीवारें व खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. धान, आलू व सरसों की फसलों को रौंदकर पुरी तरह बर्बाद कर दिया. पीड़ित मजदूर नरेश ठाकुर पिता देवकी ठाकुर ने बताया कि रात करीब दस बजे एक जंगली हाथी गांव में घुस आया. हाथी ने उसके घर की दीवार को ध्वस्त कर दिया. घर में रखे करीब दो क्विंटल धान को खाकर व छिंटकर बर्बाद कर दिया. साथ ही उसकी बारी में लगे आलू व सरसों की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया. इसके बाद हाथी सुबोध गंझू पिता रामेश्वर गंझू के घर की खिड़की के ग्रील को क्षतिग्रस्त कर दिया. खेत में लगे करीब 50 किग्रा आलू की फसल को खाकर व रौंदकर नष्ट कर दिया. इसके अलावे धनेश्वर प्रजापति पिता खैटा प्रजापति के घर की चहारदीवारी व खिड़की को भी हाथी ने तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण रातजगा कर रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त घर व फसलों का ससमय उचित मुआवजा देने व जंगली हाथी को अविलंब क्षेत्र से दूर भगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >