भारी वाहनों के परिचालन पर रोक को लेकर लिखा पत्र

भारी वाहनों के परिचालन पर रोक को लेकर लिखा पत्र

बालूमाथ़ डीवीसी की तुबेद कोल माइंस से बालूमाथ के कुसमाही रेलवे साइडिंग तक चलनेवाले भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन से क्षेत्र में सड़क हादसों में वृद्धि हुई है. इसे लेकर छात्र नेता पप्पू यादव ने झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार शिकायतों के बाद भी जिला व पुलिस प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे है. श्री यादव ने बताया कि इस मामले में पूर्व में करीब चार सौ ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त को सौंपा गया था. स्थिति से अवगत कराया गया था. बावजूद एसएच-10 पर भारी वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण नहीं लगाया गया. नवादा से बालूमाथ के बीच स्थित विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर है. आवेदन में सुबह छह से नौ बजे तक व शाम चार से सात बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, कोयला ढुलाई के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्माण समेत अन्य मांग की गयी है. पूर्व पद पर बने रहेंगे एपीजी अरविंद गुप्ता

लातेहार. व्यवहार न्यायालय में कार्यरत एजीपी की नियुक्ति को अगले आदेश तक वृद्धि कर दी गयी है. सरकार के प्रधान सचिव सह विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी पत्र के आलोक में स्थानीय व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित वरीय अधिवक्ता अरविंद प्रसाद गुप्ता अपने पद पर अगले आदेश तक बने रहेंगे. श्री गुप्ता के सेवाकाल वृद्धि पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >