लातेहार में बारिश का कहर, कई सड़कों पर आवागमन ठप

लातेहार में भारी बारिश के कारण कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों को इन रास्तों पर जाने से बचने और सुरक्षित मार्ग चुनने की सलाह दी है।

लातेहार. जिले में लगातार बारिश के कारण कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया है. बरवाडीह प्रखंड के लाभर-नावाडीह मार्ग पर चुंगरू के पास सड़क का बांध टूट जाने से पक्की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं पैनिया टोला स्थित छलका पर जलस्तर बढ़ने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.

राजडंडा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त

महुआडांड के राजडंडा नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होकर टूट जाने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसके अलावा गारू-छिपादोहर मार्ग के सतनदिया नाला में तेज जलधारा बहने के कारण डाल्टनगंज की ओर जाने वाले छोटे वाहनों, जिसमें बाइक, ऑटो और कार शामिल हैं, के आवागमन पर रोक लगा दी गई है.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव और तेज बहाव वाले इन मार्गों पर जाने से बचें. यात्रियों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: मंईयां सम्मान से अबुआ आवास तक... चंदवा में JMM ने ग्रामीणों को बताया MMDR बिल का संभावित असर

राजडंडा नदी का क्षतिग्रस्त पुल | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >