चंदवा स्थानीय ग्रीन फील्ड जूनियर विंग परिसर में बुधवार को श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर प्री-सेलिब्रेशन कार्यक्रम मनाया गया. बच्चों ने श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ इसमें भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की निदेशिका आनंदी सोरेन मौजूद थीं. सभी शिक्षिकाओं व नन्हे-मुन्हें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से इस आयोजन में भाग लिया. इसका शुभारंभ भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र व बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गयी. इसके बाद बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर आकर्षक रथयात्रा झांकी प्रस्तुत की. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. चेयरपर्सन आनंदी सोरेन ने बच्चों को रथयात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व की जानकारी दी. कहा कि भारतीय पर्व व परंपराएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान है. ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति, संस्कार व नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना जागरूक होती है. समापन पर विद्यालय परिवार ने भगवान श्री जगन्नाथ से सभी के लिए सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की प्रार्थना की. मौके पर कई बच्चे मौजूद थे.
लातेहार : ग्रीनफील्ड जूनियर में बच्चों ने निकाली आकर्षक रथयात्रा की झांकी
लातेहार के ग्रीनफील्ड जूनियर विंग में बच्चों ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की आकर्षक झांकी निकाली। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network