चंदवा में रसोई गैस के लिए 55 दिन इंतजार, होटल-व्यवसाय में घरेलू सिलेंडर के इस्तेमाल से किल्लत; जांच की तैयारी में प्रशासन

लातेहार के चंदवा में गैस की किल्लत बरकरार है। उपभोक्ताओं को 50 दिन बाद सिलिंडर मिल रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। कालाबाजारी की भी आशंका जताई गई है।

चंदवा (लातेहार). जिले के चंदवा प्रखंड में रसोई गैस की समस्या अब भी बनी हुई है. राज्य में रसोई गैस की किल्लत लगभग खत्म होने की बात कही जा रही है और आपूर्ति पदाधिकारियों को भी इससे संबंधित निर्देश मिल चुके हैं. इसके बावजूद चंदवा के ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है.

45 दिन बाद दोबारा गैस सिलिंडर की बुकिंग

स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार प्रखंड में करीब 45 दिन बाद ही दोबारा गैस सिलिंडर की बुकिंग की जा सकती है. लेकिन बुकिंग के बाद भी सिलिंडर तुरंत मिलना तय नहीं है. कभी एजेंसी में गैस की कमी, कभी ओटीपी वेरिफिकेशन की समस्या, तो कभी ऑटो और मजदूरों की कमी के कारण डिलीवरी में देरी हो जाती है. इस वजह से कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए करीब 50 से 55 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है. इसका सीधा असर ग्रामीण परिवारों के रसोई खर्च और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है.

दो एजेंसियां कर रही हैं गैस की सप्लाई

चंदवा प्रखंड में दो एजेंसियां रसोई गैस वितरण का काम संभाल रही हैं. श्री राम भारत गैस एजेंसी चंदवा में भारत गैस और शाहदेव गैस एजेंसी बारी में एचपी गैस की सप्लाई करती है. दोनों एजेंसियां ग्रामीण वितरक श्रेणी में आती हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक बीपीसीएल के नियम के अनुसार उपभोक्ताओं को 45 दिनों के बाद ही दूसरा सिलिंडर मिलता है. ग्रामीणों का कहना है कि सिलिंडर खत्म होने के बाद अगली डिलीवरी के लिए इतना लंबा इंतजार करना उनके लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गया है.

घरेलू सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल

ग्रामीण उपभोक्ताओं ने घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाये हैं. उनका आरोप है कि बड़े होटल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और ऐसे किरायेदार जिनके पास गैस कनेक्शन कार्ड नहीं है, वे घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं. लोगों का दावा है कि ऐसे लोगों को अधिक कीमत पर सिलिंडर आसानी से उपलब्ध हो जाता है. इससे गैस की कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

50-55 दिन में सप्लाई की बात गलत

श्री राम भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर अमित कुमार ने 50 से 55 दिन में गैस मिलने की बात को गलत बताया. उन्होंने कहा कि 45 दिन पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को तत्काल गैस उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल गैस की मांग कम होने के कारण एजेंसी संचालन में परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें: बालूमाथ में कोलियरी कांटा पर देर रात अपराधियों ने की फायरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर को लगी गोली

देरी की होगी जांच

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनू कुमार पंडित ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की किल्लत खत्म हो गयी है और इससे संबंधित आदेश भी प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलने में देरी हो रही है, तो इसकी जांच की जायेगी. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >