चंदवा. युवा खेलकूद एवं विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय ख्रीस्त राजा विद्यालय मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि इरशाद मुन्ना, बीआरपी प्रतीक सिन्हा, सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष बेलाल अहमद, शिक्षक नंदलाल प्रसाद मंटू, फादर स्टीफन मिंज और देरोथिया खलखो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया.
13 स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
उद्घाटन के बाद अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, दौड़, कबड्डी और बैडमिंटन समेत कुल 13 प्रकार की स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया. इनमें मधु कुमारी, संदीप कोंगाड़ी, नमिता कुमारी और अनुशलेन खलखो समेत अन्य प्रतिभागी शामिल रहे.
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिन्हा और बेलाल अहमद ने किया. मौके पर राधिका कुमारी, निरंजन मिश्रा, ओम प्रकाश कुमार, बिगन राम, उदयचरण भारती, विजय कुमार, गोविंद कुमार, शबनम कमल, अनुराधा कुमारी, जुली कुमारी, गजेंद्र राम समेत कई शिक्षक और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद थे.
