केशरा चंडी फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच

लातेहार के कोटाम में केशरा चंडी फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज। रेंजर उमेश कुमार दुबे ने फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

गारू, लातेहार : प्रखंड के कोटाम स्थित पीपरटांड़ खेल मैदान में प्रसिद्ध केशरा चंडी फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को आगाज हुआ. मुख्य अतिथि वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि सह टूर्नामेंट के अध्यक्ष मंगल उरांव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है. शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है. खेल से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहने के साथ अनुशासन की भावना भी विकसित होती है.

खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच

पूर्व जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव ने कहा कि खेल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच देता है. कोटाम में पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री स्व. यमुना सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा, जुनून और खेल भावना का संगम बन गया है.

मौके पर राजेश्वर उरांव, टूर्नामेंट के कोषाध्यक्ष नरेश लोहारा, विजय सिंह, रामप्रवेश सिंह, राजेश, रघुवर सिंह, योगेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, निजामुद्दीन, नरेश साव, शिक्षक प्रसाद बैठा, छोटूवा बृजिया, अमृत उरांव, कमरूदीन अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >