बालूमाथ में कोलियरी कांटा पर देर रात अपराधियों ने की फायरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर को लगी गोली

बालूमाथ के मगध कोलियरी में अपराधियों ने कांटा घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर के पैर में लगी गोली, रिम्स रेफर। मौके पर पर्चा बरामद।

मो शमीम की रिपोर्ट

बालूमाथ (लातेहार). लातेहार जिले के बालूमाथ में मगध कोलियरी के चमातु स्थित 22 नंबर कांटा पर बुधवार की देर रात अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की. करीब डेढ़ बजे चार की संख्या में पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने कांटा में फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी में वहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण उरांव (30) गंभीर रूप से घायल हो गये. अरुण के पैर में गोली लगी है. वह शेरेगड़ा गांव के रहने वाले रामकुमार उरांव के पुत्र हैं.

रांची रिम्स किया गया रेफर

गोली लगने के बाद अरुण उरांव को रात में ही इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.

छोड़ा गैंग के नाम का पर्चा

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा छोड़ा. यह पर्चा राहुल दुबे-अमन साहू गैंग के नाम से बताया जा रहा है. पर्चे में कोयला खनन का काम कर रही वीपीआर कंपनी को धमकी देते हुए उसे मैनेज करने की बात कही गयी है. पुलिस अब पर्चे की सत्यता और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जांच कर रही है.

गैंग के नाम का पर्चा | Prabhat Khabar Network

कांटा का कंप्यूटर और प्रिंटर भी क्षतिग्रस्त

गोलीबारी के दौरान कांटा में लगा कंप्यूटर और प्रिंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद 22 नंबर कांटा से होने वाला कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम पूरी तरह ठप हो गया है. इस कांटा से जय अंबे और जीआरएल कंपनी का ट्रांसपोर्टिंग कार्य होता था, जहां से कोयला बालूमाथ साइडिंग भेजा जाता था.

1 जिंदा कारतूस और 2 खोखा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा पुलिस बल के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है. थाना प्रभारी ने पर्चा मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोलीबारी के पीछे कौन लोग हैं और घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया.

खोखा | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >