चंदवा. झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की चंदवा इकाई की बैठक रविवार, 20 सितंबर की सुबह स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में आयोजित की जाएगी. बैठक में महासंघ के पदधारी शामिल होंगे. प्रदेश कमेटी के भी कई पदधारी बैठक में पहुंचेंगे.
बैठक में लातेहार जिला कमेटी के चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के हित से जुड़े विषयों पर पदधारियों के विचार लिए जाएंगे.
लातेहार जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति ने जिले के सभी प्रखंडों के पदधारियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने पदधारियों से समाज और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपना विचार रखने का आग्रह किया है.
