झारखंड के लातेहार में नक्सलियों का हमला, एक को मारी गोली, दो वाहनों को किया आग के हवाले

Jharkhand Naxal News: लातेहार में सड़क निर्माण कार्य में लगे दो वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. साथ ही एक की गोली मारकर हत्या कर दी.

लातेहार : झारखंड के लातेहार में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बुधवार की देर रात सड़क निर्माण कार्य में लगे दो वाहनों को फूंक दिया गया. साथ ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान अयूब खान के रूप में हुई है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सड़क निर्माण कार्य में लगे थे सभी उस वक्त दिया गया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक मजदूर और वाहन ऑपरेटर सड़क निर्माण कार्य में लगे थे. इस दौरान भारी संख्या में हथियाबंद नक्सली पहुंचे वहां पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. साथ ही एक जेसीबी समेत दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. साथ ही अयूब खान नामक एक व्यक्ति को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. फिलहाल इस वारदात को किस संगठन ने अंजाम दिया है इसकी जानकारी नहीं हो सकी, न ही किसी ने इसकी जिम्मेदारी ली है.

Also Read: परेशानी में फंसे रांची के 3 लाख से अधिक लोग, इस गलती की वजह से लगा रहे आधार सेंटर के चक्कर

पुलिस कर रही है मामले की जांच

गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण उठे तब जाकर उन्हें मामले की जानकारी हुई. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच जारी है. फिलहाल वारदात के संबंध किसी पुलिस अधिकारी ने अपना बयान जारी नहीं किया.

Also Read: Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का भव्य महाशृंगार, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >