कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने का दिया निर्देश
सीसीएल के वित्त निदेशक ने मगध परियोजना का किया निरीक्षण
सीसीएल के वित्त निदेशक ने मगध परियोजना का किया निरीक्षण
बालूमाथ. सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा ने मगध-संघमित्रा कोल परियोजना का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक चितरंजन कुमार समेत परियोजना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. दौरे के क्रम में निदेशक श्री मिश्रा खादान परिसर स्थित व्यू-प्वाइंट पहुंचे. यहां से खदान का निरीक्षण किया. परिचालन, कोयला उत्पादन, प्रेषण, सुरक्षा व नियोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उनकी समीक्षा भी की. उन्होंने महाप्रबंधक चितरंजन कुमार से परियोजना के विस्तारीकरण व प्रगति की अद्वतन जानकारी प्राप्त की. महाप्रबंधक श्री कुमार ने उन्हें परियोजना से संबंधित रिपोर्ट व भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया. इस दौरान निदेशक श्री मिश्रा अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य हितधारकों से मिले. उनसे संवाद कर निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया. कार्यों में पारदर्शिता व दक्षता बनाये रखने का निर्देश भी दिया. इसके अतिरिक्त निदेशक (वित्त) ने मगध-संघमित्रा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रेलवे साइडिंग का भी निरीक्षण किया. उन्होंने प्रेषण कार्यों की समीक्षा कर परिवहनकर्ताओं से बातचीत की. लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. दौरे के दौरान महाप्रबंधक (संचालन) फूल झा, खान प्रबंधक राकेश कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक एन. स्वामी समेत अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.