लातेहार के जंगल से भटककर पहुंचा घायल कोटरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

लातेहार के गिजनियाटांड़ में जंगल से भटककर पहुंचे एक घायल हिरण के बच्चे (कोटरा) को स्थानीय लोगों ने बचाया. नगर पंचायत उपाध्यक्ष की तत्परता से वन विभाग ने उसे उपचार के लिए सुरक्षित ले लिया.

लातेहार. शनिवार की सुबह नगर पंचायत क्षेत्र के गिजनियाटांड़ मुहल्ले में जंगल से भटककर एक हिरण का बच्चा पहुंच गया. स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तो वह गंभीर रूप से घायल मिला. हिरण के बच्चे के शरीर पर कई गहरे घाव थे.

हिरण के बच्चे का बचाव

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय वार्ड पार्षद सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन को दी. सूचना मिलते ही श्री रंजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी.

वन विभाग का सफल रेस्क्यू

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण के बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया. वन विभाग की टीम उसे उपचार के लिए अपने साथ ले गयी. वन विभाग के इलाज के बाद हिरण के बच्चे की हालत में सुधार हुआ और उसे जंगल में छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें: लातेहार में NSPC ऑनलाइन क्विज के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश सिंह

प्रभात खबर के लातेहार जिला/ब्यूरो प्रभारी चंद्र प्रकाश सिंह के पास 26 साल की पत्रकारिता का अनुभव है. चंद्र प्रकाश को जन सरोकार की पत्रकारिता में विशेषज्ञता हासिल है. वह खेल और राजनीति की रिपोर्टिंग में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >