हर गांव-टोले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बारियातू व हेरहंज प्रखंड में धूमधाम से 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

फोटो : 16 चांद 4 : झंडोतोलन करती प्रमुख-उपप्रमुख व अन्य. प्रतिनिधि बारियातू/हेरहंज. बारियातू व हेरहंज प्रखंड में धूमधाम से 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. बारियातू स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख उर्मिला देवी व उपप्रमुख निशा शाहदेव, पशुपालन विभाग में डॉ सुशीला बागे, प्रिंस भारत गैस एजेंसी कार्यालय में मुंशी साव, झामुमो कार्यालय में अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, रामवि बारियातू में एचएम अनिता देवी, झारखंड राज्य आवासीय बावि में वार्डन कांति कुजूर, राजद कार्यालय में अध्यक्ष लवकुश यादव, पंचायत सचिवालय में मुखिया सरिता देवी, जिपस कार्यालय में रमेश राम, आजसू कार्यालय में बिनोद राम, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया. वनांचल ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक शुभम कुमार, प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार, पीएम श्री प्लस टू उवि गोनिया में प्राचार्य रामसागर सिंह, जामिया इटके परिसर में हेड मोलवी मौलाना अबु शहमा नदवी, स्वास्थ्य उप केंद्र नचना व थाना परिसर में थाना प्रभारी रंजन पासवान ने तिरंगा फहराया. इसके अलावे सभी सरकारी-गैर सरकारी विद्वालय व संस्था में धूमधाम से ध्वज फहराया गया. उधर हेरहंज प्रखंड में भी सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया गया. बीडीओ आवास में बीडीओ सह सीओ अमित कुमार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख पार्वती देवी, थाना में प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया, एसएसबी कैंप में इंस्पेक्टर पार्थ घोष, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन, पंचायत सचिवालय में मुखिया प्रीति कुजूर ने झंडोतोलन किया. इसके अलावे भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कन्हाई साव, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष लाडले खान, जेएमएम कार्यालय में अध्यक्ष विजय उरांव, राजद कार्यालय में अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, संतोष यादव ने अपने आवास पर भी ध्वजारोहण कर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया. कई शैक्षणिक व अन्य संस्थानों में भी ध्वज फहराया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >