रैयतों की भूमि त्रुटि में सुधार नहीं होने पर जोरदार आंदोलन शुरू होगा : मोती

रैयतों की भूमि त्रुटि में सुधार नहीं होने पर जोरदार आंदोलन शुरू होगा : मोती

चंदवा़ बनहरदी कोल परियोजना से विस्थापित होने वाले विभिन्न गांव के रैयतों की बैठक रविवार को पंचायत भवन बारी में हुई. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रोबिन उरांव ने की. बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव मौजूद थे. बैठक में बारी और बनहरदी पंचायत के कई गांव के रैयत जुटे थे. बैठक में हाल सर्वे की गड़बड़ी को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. भूमि संबंधी त्रुटियों के समाधान की मांग की गयी. सभी रैयतों ने एक स्वर में कहा कि भूमि से जुड़ी त्रुटियों का अविलंब सुधार किया जाये. झामुमो जिलाध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि किसी भी रैयत के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. कहा कि जल्द ही रैयतों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त लातेहार से मिलेगा. भूमि संबंधी त्रुटियों पर उन्हें जानकारी दी जायेगी. कहा कि अगर प्रशासनिक स्तर पर समाधान नहीं हुआ, तो एक महापंचायत आयोजित कर जोरदार आंदोलन शुरू किया जायेगा. बैठक में तमाम लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया. संचालन बेलाल अहमद कर रहे थे. मौके पर नौशाद अंसारी, रमेश उरांव, हाजी हाशिम, चंद्रदेव उरांव, अहमद अंसारी, मनेश्वर यादव, परमेश्वर उरांव, अशोक भुइयां, हाजी समीद, राजू उरांव, महेश राम, तेतर मोची, इसराफिल अंसारी, राजेंद्र उरांव, जफीद अंसारी, बिनोद भुइया, सुरेश उरांव, बना उरांव, छोटेलाल उरांव, बशीर अंसारी, प्रभु यादव, शंकर सिंह, आशीष सिंह, ताहिर अंसारी समेत अन्य रैयत मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >