प्रखंड कार्यालय के समीप पलटा हाइवा, तीन बिजली के पोल टूटे

प्रखंड कार्यालय के समीप पलटा हाइवा, तीन बिजली के पोल टूटे

बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित तीखे मोड़ पर शनिवार की देर रात कोयला लदा एक हाइवा (जेएच 19एफ-8646) अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में सड़क किनारे लगे बिजली के तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गये़ घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, हाइवा तुबेद क्षेत्र से कोयला लोड कर कुसमाही साइडिंग जा रहा था. इसी दौरान तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा में लदा कोयला सड़क किनारे स्थित घरों तक जा पहुंचा. जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां से महज कुछ ही दूरी पर लोग सो रहे थे. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बिजली पोल के टूटने से प्रखंड कार्यालय सहित आसपास के पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गयी. बिजली विभाग द्वारा रविवार देर शाम तक नये पोल लगाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था. अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन

लातेहार. उत्क्रमित उच्च विद्यालय करकट मे अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में जगतमणि वैद्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक का संचालन अनूप कुमार द्वारा किया गया. बैठक का मूल उद्देश्य अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई लातेहार का पुनर्गठन करना था. बैठक पलामू प्रमंडल से आए अतिथि सत्यनारायण तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड) चंद्रकांत सिंह (प्रदेश मंत्री झारखंड) संजीव मिश्रा (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं विजय शंकर मिश्र पलामू जिला सचिव के मार्गदर्शन में समिति का गठन हुआ. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विनीत कुमार, उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार, ज्योति चौधरी, नरेंद्र पांडेय, सचिव जगतमणि वैद्य, सह सचिव प्रीति भारती, संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य मे प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार ठाकुर एवं पवन मेहता को चुना गया है. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि लातेहार जिला में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की एक सशक्त समिति का बीजारोपण हुआ है. उन्होंने लातेहार जिला में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के फलने-फूलने की मंगल कामनाएं की. धन्यवाद ज्ञापन अतुल कुमार के द्वारा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >