सड़क दुर्घटना में घायल हाइवा मालिक की मौत, गुस्साये परिजनों ने किया सड़क जाम

सड़क दुर्घटना में घायल हाइवा मालिक की मौत, गुस्साये परिजनों ने किया सड़क जाम

बालूमाथ़ सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी के 17 नंबर कांटा के समीप 26 जनवरी को ट्रक और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गयी थी. इस घटना में हाइवा मालिक अयूब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायल अयूब अंसारी को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया था. रांची में इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये परिजनों तथा ग्रामीणों ने बसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास सुबह छह बजे से सड़क जाम कर दिया. लोग नौकरी और मुआवजा की मांग कर रहे थे. जाम के बाद चार मुहान सड़क के पास हर ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना पाकर बीडीओ सोमा उरांव, एसआइ देवेंद्र सिंह जाम स्थल पर पहुंचे. जामकर्ताओं से बात की, पर लोग सीसीएल के वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे. इसके बाद सीसीएल के अधिकारी चंदन चटराज व बसिया रेलवे साइडिंग के साइडिंग मैनेजर बिनोद कुमार जाम स्थल पर पहुंचे. जामकर्ताओ से वार्ता की. पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में ढाई लाख रुपये देने की बात अधिकारियों ने कही. इसके बाद दोपहर ढ़ाई बजे जाम हटाया गया. करीब आठ घंटे जाम रहा. मौके पर मुखिया नरेश लोहरा, मो शहनवाज, आमिर हयात, ललन यादव, मो शमीम, मो फिरोज, मो सरफराज, मो कलीम, जाफर अंसारी, अनवर अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >