हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ, बना दुर्लभ संयोग

हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ संयोग एक ही दिन है. सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी. जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व.

बेतला से संतोष कुमार की रिपोर्ट

बेतला(लातेहार). सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरितालिका तीज व्रत कल पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जायेगा. इस त्योहार को लेकर महिलाओं में उत्साह चरम पर देखा जा रहा है. त्योहार के मद्देनजर पूरे इलाके में भारी चहल-पहल मची हुई है. पूजा सामग्री बाजार सज चुका है. बाजारों में महिलाएं व्रत के लिए फल, फूल, सज-धज का सामान और मिट्टी के बर्तनों की जमकर खरीदारी कर रही हैं. इस व्रत में सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं.

इस साल है बेहद अद्भुत और दुर्लभ संयोग

इस साल धार्मिक दृष्टि से एक बेहद अद्भुत और दुर्लभ संयोग बन रहा है. सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरितालिका तीज व्रत और गणेश चतुर्थी उत्सव कल एक ही दिन मनाया जायेगा. पुरोहित बच्चन पाठक ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही तारीख पर पड़ने के कारण यह महासंयोग बना है. इस दोहरे महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल चरम पर देखा जा रहा है. मान्यता है कि सोमवार के दिन इस संयोग के बनने से पूरे शिव परिवार की आराधना का यह महापुण्यकाल भक्तों के लिए विशेष फलदायी होगा.


ये भी पढ़ें: भुरकुंडा में हरितालिका तीज की धूम, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पर्व की मान्यता

सुबह होगी तीज की पूजा फिर गणेश पूजा

इस बार महिलाएं सुबह के शुभ मुहूर्त में अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की बालू से बनी मूर्तियों की विशेष पूजा-अर्चना करेंगी. इसके ठीक बाद मध्याह्न काल में विघ्नहर्ता श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना कर गणेशोत्सव की शुरुआत की जायेगी. एक ही दिन माता पार्वती, भगवान शिव और लाडले गजानन की एक साथ आराधना को लेकर हर घर और मंदिर में विशेष तैयारियां की गयी हैं.

ये भी पढ़ें: 8 साल बाद भी गांव के शिक्षकों को शहर का इंतजार, नहीं हुआ जोनवार ट्रांसफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >