125 श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ के लिए रवाना

प्रखंड से महाकुंभ लिए 125 महिलाओं व पुरुषों का जत्था सोमवार को रवाना हुआ. महाकुंभ में स्नान के साथ यह जत्था बनारस, अयोध्या व विंध्याचल भी जायेगा.

बालूमाथ/बारियातू.

प्रखंड से महाकुंभ लिए 125 महिलाओं व पुरुषों का जत्था सोमवार को रवाना हुआ. महाकुंभ में स्नान के साथ यह जत्था बनारस, अयोध्या व विंध्याचल भी जायेगा. रवाना होने से पूर्व सभी ने महावीर मंदिर से लेकर टमटमटोला चौक तक गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली. जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी न सभी लोगों को झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर भाजपा नेता गंगेश्वर यादव समेत कई लोग मौजूद थे. उधर, बारियातू में कांग्रेस नेता बबन कुमार सिंह की पहल पर 25 बसों से श्रद्धालुओं का जत्था कुंभ स्नान के लिए रवाना हुआ. श्री सिंह ने अपने निजी कोष से 25 बसों की व्यवस्था करायी थी. डाढ़ा खेल मैदान से रविवार को बसों को रवाना किया गया. कांग्रेस नेता ने बताया कि चतरा, सिमरिया, लातेहार, मनिका व पांकी से श्रद्धालु रवाना हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >