नेशनल हाउस नंबर और एएसडीडी प्रक्रिया की जानकारी दी, गड़बड़ी रोकने पर जोर

नेशनल हाउस नंबर और एएसडीडी प्रक्रिया की जानकारी दी, गड़बड़ी रोकने पर जोर

चंदवा़ प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीएलओ और पर्यवेक्षकों के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मौजूद लातेहार की उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया. उन्होंने नेशनल हाउस नंबर आवंटन, एएसडीडी और मैपिंग कार्य से संबंधित बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी. सही मार्किंग से दूर होगी गड़बड़ी : उप निर्वाचन पदाधिकारी ने उदाहरण देते हुए बताया कि हर घर का सही मार्किंग मतदाता सूची की शुद्धता के लिए अनिवार्य है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किन मानकों के आधार पर मकान नंबर देना है और किन परिस्थितियों में नहीं. एएसडीडी प्रक्रिया के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर सूची अद्यतन करने की विधि भी बतायी गयी. समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश : मौके पर मौजूद सहायक निर्वाचन निबंधक सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा उठायी गयी शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया. अधिकारियों ने कहा कि मैपिंग और सत्यापन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें. इस मौके पर प्रखंड के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >