राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल का वितरण

जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को परिसदन भवन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मना. मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा.

लातेहार. जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को परिसदन भवन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मना. मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा. इसके बाद कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से गरीबों, किसानों, बेरोजगार व युवाओं के हक के लिए लड़ते आ रहे हैं. कांग्रेस नेता साजन कुमार ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के मार्गदर्शक हैं. इस अवसर पर मनिका विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, जिला महासचिव इमरान अंसारी, सकलदीप उरांव, सहजाद, कुलदीप यादव, ललित उरांव व फूलचंद यादव मौजूद थे.

कांग्रेसियों में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

मनिका. प्रखंड युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को कांग्रेस के मनिका विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान के नेतृत्व में सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया. राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काट कर ग्रामीणों के बीच बांटा गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >