ग्रामीणों की मदद से चार चोर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

ग्रामीणों की मदद से चार चोर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

चंदवा़ प्रखंड के अलौदिया पंचायत अंतर्गत टूढामु गांव में मंगलवार की रात ग्रामीणों की मदद से चंदवा पुलिस ने चार चोर को पकड़ने में सफलता पाई है. चोरी की एक बड़ी घटना टल गई. पुलिस ने उनके पास से रेलवे का केबल व स्क्रैप लोहा बरामद किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोनेकल हुसैन पिता अब्दुल शेख, करण भुइया पिता स्व चरका भुइया, शंकर राम पिता स्व गुड्डू राम (तीनों वर्तमान में हाई स्कूल खेल स्टेडियम के नीचे रहते हैं) व (मूल रूप से सासाराम, बिहार) के रहने वाले हैं. वहीं अनवर खान पिता अनु खान (तिलैयाटांड़, चंदवा) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सासाराम के तीन आरोपी यहां नाली व बाजार सफाई आदि का काम करते है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि सभी आरोपी रेलवे का तार व लोहे का स्क्रैप चोरी कर टूढामु गांव के रास्ते से कहीं और ले जा रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों को संदेह हुआ. उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. ग्रामीणों की मदद से चार युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया. चंदवा थाना कांड संख्या 58/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया है. छापेमारी दल में पुअनि पवन कुमार, राकेश महतो समेत झारखंड पुलिस के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >