पीटीआर के पूर्व फील्ड डायरेक्टर ने किया बेतला क्षेत्र का दौरा
लामू टाइगर रिजर्व के पूर्व फील्ड डायरेक्टर एमपी सिंह ने बेतला क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आसपास के पर्यटन स्थलों, ट्री हाउस व टूरिस्ट लांज का जायजा लिया.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
बेतला. पलामू टाइगर रिजर्व के पूर्व फील्ड डायरेक्टर एमपी सिंह ने बेतला क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आसपास के पर्यटन स्थलों, ट्री हाउस व टूरिस्ट लांज का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में बेतला नेशनल पार्क सहित पलामू टाइगर रिजर्व के विकास के लिए जो विजन तैयार किया गया था, उस पर बहुत कुछ काम किया गया है. निश्चित रूप से इसका लाभ पर्यटकों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने बेतला नेशनल पार्क सहित पलामू टाइगर रिजर्व में स्थित जंगल और जानवर के हित में कई महत्वपूर्ण काम किया था. बेतला आनेवाले पर्यटकों का अधिक से अधिक ठहराव यहां में हो सके, इसकी व्यवस्था पर भी काम किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज बेतला नेशनल पार्क सहित पलामू टाइगर रिजर्व में बदलाव दिख रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।