चंदवा में फुटबॉल महाकुंभ-2026 का आगाज, 18 से 25 सितंबर तक होगा मुकाबला

डुमारो पंचायत के काली कुर्मीटोला गांव में जय सरना स्पोर्टिंग क्लब द्वारा फुटबॉल महाकुंभ-2026 का शुभारंभ हुआ. यह टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा और 25 सितंबर तक चलेगा.

चंदवा(लातेहार). प्रखंड के डुमारो पंचायत अंतर्गत काली कुर्मीटोला गांव के खेल मैदान में जय सरना स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले फुटबॉल महाकुंभ-2026 शुरू हुआ. यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की फुटबॉल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच है, जिसमें लातेहार समेत आसपास के कई इलाकों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. मुख्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया.

अतिथियों ने कहा कि झामुमो जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा ने कहा, 'ऐसे आयोजन से हमारे ग्रामीण युवाओं को अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है, जो उन्हें गलत रास्तों से दूर रखकर समाज में प्रेम बढ़ता है'. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करता है.

25 सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता 18 से 25 सितंबर तक चलेगी. इसमें लातेहार समेत आसपास के क्षेत्र की टीमें भाग ले रही हैं. टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में उत्साह है.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव, जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, डुमारो मुखिया सुनीता खलखो, उपमुखिया लाला उरांव, मल्हन पंचायत मुखिया जतरू मुंडा, स्वतंत्रता सेनानी रंका टाना भगत, समाजसेवी भैरों भगत व महादेव उरांव, ग्राम प्रधान काली मंगन पाहन, सरना समिति सदस्य बुधूवा उरांव, कांके विधायक प्रतिनिधि शशि मुंडा, आदिवासी टाना भगत उच्च विद्यालय निद्रा के प्रधानाध्यापक मुखदेव गोप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी मौजूद थे.

जय सरना स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष अनिल उरांव व अजय उरांव, सचिव संजय उरांव व सकलू उरांव तथा कोषाध्यक्ष राकेश ने सभी अतिथियों का शुक्रिया अदा किया.

ये भी पढ़ें: बरवाडीह बस स्टैंड की गुमटी में लगी आग, मोबाइल समेत 2 लाख से अधिक का सामान जलकर राख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >