हाथियों ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त किया

थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरेगा गांव में शुक्रवार देर रात हाथियों के झुंड ने फुलदेव उरांव, वीजेंद्र उरांव व राजकुमार उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

बालूमाथ. थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरेगा गांव में शुक्रवार देर रात हाथियों के झुंड ने फुलदेव उरांव, वीजेंद्र उरांव व राजकुमार उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही घर में रखा चावल, मकई व गेहूं खा गये. पीड़ितों ने बताया कि शुक्रवार देर रात अचानक जंगली हाथियों का झुंड गांव में आ धमका. उन्होंने एक-एक कर तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. बारिश के मौसम में घर क्षतिग्रस्त होने से रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. किसी प्रकार हमलोग जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे. बाद में ग्रामीणों ने टॉर्च व लाइट की मदद से हाथियों को खदेड़ा. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने व पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >