जिले में हर्षोल्लास से मनी ईद

जिले में गुरुवार को ईद हर्षोल्लास के साथ मनी

लातेहार. जिले में गुरुवार को ईद हर्षोल्लास के साथ मनी. अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद लातेहार में सुबह 8.30 बजे, मिल्लत मस्जिद अमवाटीकर में आठ बजे, करकट मस्जिद में 8.15 बजे, मौला अली मस्जिद रेलवे स्टेशन में 7.45 बजे तथा डुरूआ जामा मस्जिद में आठ बजे ईद की विशेष नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी गयी. ईद को लेकर सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखा गया. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयां खायी. अंबाकोठी जामा मस्जिद के हाफिज ने ईद की नमाज अदा करायी. उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान के महीने में कुरान शरीफ की आयतें इस दुनिया में आयीं थीं, जिनको रमजान के महीने में पढ़ा जाता है. इधर, ईद को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. इधर, सदर प्रखंड के नावागढ़, तरवाडीह, पोचरा, इचाक, धनकारा, पतरातू, डीही व पेशरार गांव में भी ईद धूमधाम से मनी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >