शिवनाला ध्वस्त पुल के नवनिर्माण की कवायद तेज, सर्वे शुरू

शिवनाला ध्वस्त पुल के नवनिर्माण की कवायद तेज, सर्वे शुरू

बेतला. क्षेत्र के कुटमू-सरईडीह मुख्य पथ पर स्थित शिवनाला (बड़का पुल) के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया विधायक रामचंद्र सिंह की पहल पर शुरू हो गयी है. विभागीय इंजीनियरों ने पुल निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण और तकनीकी सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण किया. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 28 जून को मूसलाधार बारिश के कारण 30 वर्ष पुराना यह पुल करीब 20 फीट तक ध्वस्त हो गया था. पुल टूटने से कुटमू, सरईडीह और पोखरी समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की लगभग 30 हजार आबादी का संपर्क बाधित हो गया था. ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक ने निजी खर्च से मिट्टी भराई कराकर इसे फिलहाल छोटे वाहनों के परिचालन योग्य बनाया था. विधायक ने कहा कि तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होते ही जल्द निर्माण कार्य धरातल पर उतरेगा. पुल निर्माण की खबर से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है. पुलिस ने राहुल सिंह समेत तीन अपराधियों के घर चिपकाया इश्तेहार

चंदवा़ माननीय न्यायालय लातेहार के आदेश तथा एसपी कुमार गौरव के निर्देश में चंदवा पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया है. चंदवा थाना कांड संख्या 41/25 के तीन अभियुक्त राहुल सिंह पिता कलेश्वर सिंह, मनोहर सिंह पिता कलेश्वर सिंह (चेतर चंदवा) व तेजलाल सिंह पिता अमृत सिंह (चीरो, चंदवा) के घर इश्तेहार तामील किया गया है. पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में चंदवा पुलिस को लंबे समय से तीनों अभियुक्तों की तलाश है. उक्त कार्रवाई के बाद ये सभी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होते है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >