पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र व छात्राओं को मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण पर रांची के सांइस सिटि ले जाया गया.

तसवीर-8 लेट-1 शैक्षणिक भ्रमण से लौटते छात्र

लातेहार. शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र व छात्राओं को मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण पर रांची के सांइस सिटि ले जाया गया. विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे भ्रमण से छात्र व छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता है. उन्होने कहा कि शैक्षिक भ्रमण छात्रों के शैक्षिक अनुभव को बढ़ाने का एक तरीका है. यह आमतौर पर स्कूल कार्यक्रम या पाठ्यक्रम का हिस्सा होता है. ऐसे आयोजनों से छात्रों को शैक्षणिक और व्यक्तिगत कौशल विकसित करने का मौका मिलता है. छात्रों को नयी-नयी चीज़ों को जानने और समझने का मौका मिलता है. छात्रों को कक्षा में पढ़े गये विषयों को समझने में मदद मिलती है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय के छात्र व छात्राओं का बेतला समेत अन्य स्थानों में शैक्षणिक भ्रमण के लिए भेजा जा चुका है. इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक अगस्त राज व नेत्रपाल सिंह समेंत अन्य कई शिक्षक शामिल थे. छात्र भी साइंस सिटी जा कर काफी प्रसन्न नजर आये. उन्होंने साइंस सिटी में खगौलीय संरचना के अलावा विज्ञान की अन्य कयी जानकारियां हासिल की. छात्रों ने अपने अनुभव सुनाते हुए इसे एक उपयोगी भ्रमण बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >