महुआडांड़ में शिक्षा पर जोर, बंधु तिर्की बोले- छेछाड़ी घाटी में उच्च शिक्षा की ज्योति जला रहा संत जेवियर कॉलेज

महुआडांड़ के संत जेवियर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शिक्षा को समाज के विकास और परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया।

महुआडांड़,लातेहार: संत जेवियर कॉलेज (ऑटोनोमस) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि छेछाड़ी घाटी जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में संत जेवियर कॉलेज उच्च शिक्षा की ज्योति जलाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है. शिक्षा समाज के विकास और परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है. ऐसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है.

विद्यार्थियों को सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए किया प्रेरित

एसडीपीओ पूजा उरांव ने विद्यार्थियों से एक-दूसरे से सीखने और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने की अपील की. सामाजिक कार्यकर्ता शशि पन्ना ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी हैं.

स्थायी संबद्धता और छात्रावास की पहल पर जोर

मौके पर उप प्राचार्य फादर समीर टोप्पो, फादर लियो, फादर राजीप सहित कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. कॉलेज की स्थायी संबद्धता और बालक छात्रावास के लिए प्रशासनिक स्तर पर आगे पहल करने पर जोर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >