लातेहार: मूसलाधार बारिश से पूरा जिला जलमग्न, शहर से लेकर गांव तक घरो मे घुसा पानी

लातेहार में भारी बारिश से शहर और गांव जलमग्न हो गए हैं। घरों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित है और एनएच-75 पर बना डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया है।

लातेहार. गुरूवार की रात और शुक्रवार की अहले सुबह तक हुए मूसलाधार बारिश से पूरा जिला जलमग्न हो गया. जिले के सभी प्रमुख नदियो मे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जिला मुख्यालय के सभी गली मुहल्ले मे बरसात का पानी भर गया है.

अम्वाटीकर मुहल्ले के कई घरो में घुसा पानी

शहर के अम्वाटीकर मुहल्ले के कई घरो मे पानी घुस गया जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है. जलजमाव के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है. स्कूली बच्चों को पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ा है. शहर मे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने से लोगो को काफी परेशानी हो रही है. जिला मुख्यालय के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय मे पानी भर गया जिससे स्कूली छात्राओं को काफी परेशानी हुई है.

ये भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व : केचकी संगम हुआ जलमग्न, पर्यटकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

एनएच-75 पर क्षतिग्रस्त हुआ डायवर्सन

लगातार बारिश से एनएच-75 पर होटवाग गांव के पास बना डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया है. सुबह सड़क पर दाे फीट से अधिक पानी पार कर रहा था. डायवर्सन को दुरूस्त नही किया गया तो बड़ी दुघर्टना हो सकती है. डायवर्सन बह जाने पर लातेहार-मेदनीनगर पर वाहनो का आना जाना प्रभावित हो सकता है. डायवर्सन के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद पानी सड़क के नीचे से पार हो रहा है.

एनएच पर क्षतिग्रस्त हुआ डायवर्सन | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >