मृत्यु जीवन का अंत नहीं, मृत्यु ही अनंत जीवन की शुरुआत है : फादर दिलीप एक्का

मृत्यु जीवन का अंत नहीं, मृत्यु ही अनंत जीवन की शुरुआत है : फादर दिलीप एक्का

महुआडांड़़ रविवार को ऑल सोल डे (कब्र पर्व) को लेकर प्रखंड के ईसाई समुदाय ने कब्रिस्तानों में विशेष विनती प्रथाओं का आयोजन किया. प्रखंड के अम्बोटोली, गुड़गुड़टोली, बहराटोली, विश्रामापूर, गोठगांव, साले, रेगाई, कुरूद, कुरो कला, चंपा, कुरूद के कब्रिस्तान समेत सहित चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. मृत परिजनों को याद करने के पर्व को लेकर फादर दिलीप एक्का द्वारा महुआडांड़ माता गिरजाघर संत जोसेफ चर्च में मिस्सा पूजा करायी गयी. उन्होंने बताया कि मृत्यु जीवन का अंत नहीं मृत्यु ही अनंत जीवन की शुरुआत है. इसलिए सभी विश्वासियों को हमेशा ही तैयार रहना चाहिए कि कब पिता परमेश्वर का बुलावा आ जाये. रोमन कैथोलिक एवं जर्मन चर्च के मसीही विश्वासी अपने मृत प्रियजनों की याद में यह पर्व दो नवंबर को मनाते हैं. इस दिन कब्रिस्तान में मिट्टी को समर्पित हो चुके अपने पूर्वजों, सगे परिजनों को याद किया जाता है. यह उनकी भावना और अपनों से घनिष्ठता को दर्शाता है. इसी क्रम में कब्र पर फूल चढ़ाये गये. पुरोहितों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान के बाद कब्र की आशीष की गयी. कब्र पर्व के पूर्व ईसाई समुदाय के लोग संतों का पर्व मनाते हैं. सदर अस्पताल परिसर में भाजपा का धरना आज लातेहार. झारखंड की ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा के मासूम बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के विरोध में राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने तथा पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में भाजपा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी. उक्त आशय की जानकारी जिला महामंत्री वंशी यादव ने दी है. श्री यादव ने इस कार्यक्रम में जिले भर के भाजपा नेताओं से शामिल होने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >