बेंगलुरू में फांसी के फंदे में झुलता मिला फुलसू के युवक का शव, परिजनों में कोहराम

बेंगलुरू में फांसी के फंदे में झुलता मिला फुलसू के युवक का शव, परिजनों में कोहराम

बारियातू़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलसु पंचायत के मुक्की गांव निवासी हेमराज राम (29 वर्ष) पिता बलकू राम का शव रविवार की रात बेंगलुरू में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना की सूचना गांव में मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी़ सूचना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना के बाद मुखिया तेतरी देवी, उप प्रमुख निशा शाहदेव, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव, पूर्व मुखिया अर्जुन उरांव समेत अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान को मामले की जानकारी दी गयी है. साथ ही परिवार के सदस्य शव को लाने की प्रक्रिया के लिए बेंगलुरू रवाना हो गये हैं. क्या है मामला : जानकारी के अनुसार मुक्की गांव के रहनेवाले बलकू राम का छोटा पुत्र हेमराज राम रोजगार के लिए बेंगलुरू गया था. वह बेंगलुरू स्थित अमरूथा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कंक्रीट मिक्सर गाड़ी चलाने का कार्य करतह थह. रविवार को अचानक मृतक के मोबाइल से ही उसका फांसी के फंदे से झूलता हुआ फोटो गांव के पड़ोसी धर्मेंद्र गोसाईं के मोबाइल पर आया. उसने यह फोटो उसके परिजनों को दिखाया. इसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार हेमराज का शव पेड़ में सिक्कड़ के सहारे फांसी पर लटका हुआ पाया गया है. वहां की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने हेमराज के साथ काम करनेवाले साथियों से संपर्क कर घटना की जानकारी ली. परिजनों ने सांसद कालीचरण सिंह, विधायक प्रकाश राम व उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मामले की निष्पक्ष जांच कराने व मृतक का शव सकुशल गांव लाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >