शादी में शामिल होने निकले युवक का मिला शव

सदर थाना क्षेत्र के डुडंगी गांव के समीप एनएच-75 के किनारे झाड़ियों से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है.

लातेहार.

सदर थाना क्षेत्र के डुडंगी गांव के समीप एनएच-75 के किनारे झाड़ियों से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान लातेहार के चटनाही निवासी श्रीराम लोहरा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार की रात अपने एक रिश्तेदार के यहां मनिका गया था. मंगलवार की सुबह आने-जाने वाले लोगों ने झाड़ी में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी है. इसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक के सिर व सीने में गंभीर चोट के निशान थे. परिजनों ने हत्या की आंशका जतायी है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >