लातेहार : झंडोत्तोलन,राष्ट्रगान व परेड का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

लातेहार जिला खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का डीसी और एसपी ने निरीक्षण किया। झंडोत्तोलन और परेड के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

लातेहार. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला खेल स्टेडियम लातेहार में पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं परेड का पूर्वाभ्यास तथा निरीक्षण किया. इस दौरान सार्जेंट मेजर व सार्जेंट ने पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया. इस दौरान सभी का उत्साहवर्धन किया गया.

उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त ने मुख्य समारोह स्थल के मैदान को सुसज्जित करने, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, अग्निशमन एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण तथा अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया है. उपायुक्त ने कहा कि सभी देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर शांतिपूर्ण ढंग से इस राष्ट्रीय पर्व को मनायें. विधि-व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें.

ये भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व में भारी बारिश से नदियां उफान पर, जनजीवन प्रभावित

प्रात: 09.05 बजे जिला खेल स्टेडियम में होगा झंडोत्तोलन

पुलिस अधीक्षक ने परेड समेत अन्य तैयारियों को लेकर सभी प्लाटून को कई निर्देश दिये. विदित हो कि 15 अगस्त को प्रात: 09.05 बजे जिला खेल स्टेडियम में झंडोत्तोलन होगा. मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला खेल पदाधिकारी अभिनेष कुमार त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >