औरंगा नदी तट पर श्रद्धालुओं की भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ

औरंगा नदी तट पर श्रद्धालुओं की भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ

लातेहार ़ जिला मुख्यालय समेत आस पास के क्षेत्रो में मंगलवार को चैती छठ के दौरान अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धा और विश्वास के साथ अर्घ दिया गया. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ देकर अपने व अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. शहर के चटनाही स्थित औरंगा नदी मुख्य छठ घाट पर काफी संख्या में लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया. यहां दोपहर दो बजे के बाद से ही छठ व्रतियों का आना जारी हो गया था. औरंगा नदी छठ घाट में श्री सूर्यनारायण पूजा समिति लातेहार ने आकर्षक तोरणद्वार बनाया है. इसके अलावा छठ व्रतियों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं दी गयी है. अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छठ व्रतियों के लिए अस्थायी स्नानागार, अर्घ के लिए नि:शुल्क दूध की भी व्यवस्था, औरंगा नदी तट पर ध्वनि और प्रकाश की भी व्यवस्था की गयी है. शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के अलावा गिजनियाटांड़, बाबानगरी, कीनामाड़ और बानपुर स्थित छठ घाटों में भी छठ व्रती व अन्य लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ दिया. बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. छठ को लेकर पूरा शहर छठ मइया के गीतो से गुंजायमान हो गया है. लोगों के अनुसार इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में अधिक छठ व्रती हैं. बताया गया कि इस वर्ष मौसम भी अनुकूल है विगत दिनों हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >