सड़क निर्माण के पांच साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, रैयतों में आक्रोश

सड़क निर्माण के पांच साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, रैयतों में आक्रोश

बालूमाथ़ बालूमाथ से उदयपुरा तक सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के एवज में अब तक मुआवजा नहीं मिलने से प्रभावित रैयतों में गहरा असंतोष है. रविवार को प्रखंड के बालू गांव में विस्थापित व प्रभावित रैयतों की बैठक मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से भू-अर्जन विभाग की कार्यशैली और मुआवजे के भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा छाया रहा. जमीन गयी, घर टूटे, पर खाली हैं हाथ : प्रभावितों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण हुआ था, इसके लिए उनकी उपजाऊ भूमि अधिग्रहित की गयी. इस दौरान कई रैयतों के मकान भी ध्वस्त हो गये थे. दुर्भाग्यपूर्ण है कि आधी सदी बीतने को है, लेकिन आज तक विभाग ने मुआवजे का भुगतान नहीं किया है. उचित राशि नहीं मिलने से कई परिवार अब आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. प्रशासनिक असंवेदनशीलता के खिलाफ होगा आंदोलन : बैठक में उपस्थित प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमीर हयात ने इसे प्रशासनिक असंवेदनशीलता करार दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि रैयतों को उनके हक का मुआवजा जल्द नहीं मिला, तो पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी. कर्मदेव भगत ने कहा कि रैयतों के साथ यह सरासर अन्याय है. मौके पर शिबू भगत, रामू उरांव, दीपक यादव, राजेश भुइयां, जंगल उरांव, सोनू साव, अजय साव व इंद्रदेव उरांव सहित दर्जनों प्रभावित रैयत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >