दो साल से अधूरी है छिपादोहर बाइपास सड़क, उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान

दो साल से अधूरी है छिपादोहर बाइपास सड़क, उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान

बरवाडीह़ छिपादोहर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन बाईपास सड़क दो साल बाद भी अधूरी है. लगभग सात किलोमीटर लंबी इस सड़क का शिलान्यास जनवरी 2024 में हुआ था, लेकिन कछुआ गति के कारण निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है. इससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बीमारियों और दुर्घटना का खतरा : सड़क पर बिछाये गए मेटेरियल के कारण दिनभर धूल उड़ते रहती है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है. अधूरी सड़क के कारण आये दिन दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है. मार्च के बाद शुरू होगा काम : संवेदक का कहना है कि आवंटन की कमी की वजह से काम रुका हुआ है, फंड मिलते ही काम शुरू कर दिया जायेगा. इधर, आरइओ के कार्यपालक अभियंता ओमप्रकाश बड़ाइक ने बताया कि मार्च माह के बाद निर्माण कार्य पुन: शुरू कराया जायेगा और जल्द ही सड़क निर्माण पूरा करने का प्रयास होगा. कोच के रूप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी अनुभा खाखा

महुआडांड़. खेल प्रशिक्षक सह जिला एथेलेटिक्स एसोसिएशन की सचिव अनुभा खाखा को फर्स्ट ट्रेवल्स नेशनल गेम में महिला कोच के रूप में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. उक्त प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 30 मार्च से दो अप्रैल तक होगी. इसमें झारखंड राज्य से कुल 35 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनका मार्गदर्शन अनुभा खाखा करेंगी. इसे लेकर लातेहार जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रॉबर्ट किस्पोट्टा, उपाध्यक्ष तनवीर अहमद, संयुक्त सचिव महताब आलम समेत कई पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >