बालूमाथ़ झाबर गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी कि एक चीतल को गांव के कुछ कुत्तों द्वारा दौड़ाया जा रहा है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना के बाद बालूमाथ वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चीतल का रेस्क्यू कर उसे बालूमाथ रेंज कार्यालय लाया. पशु चिकित्सा टीम ने घायल चीतल का प्राथमिक उपचार किया. चीतल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर पशु चिकित्सालय रेफर किया गया. लातेहार ले जाने के दौरान रास्ते में ही चीतल की मौत हो गयी. इसके पश्चात लातेहार के पशु चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम किया गया. नियमानुसार लातेहार के जंगल क्षेत्र में उसे दफना दिया गया. अज्ञात बाइक के धक्के से किशोरी घायल, चालक फरार
बालूमाथ़ बारियातू हाई स्कूल के समीप रविवार को एक अज्ञात बाइक के धक्के से 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, अंजली कुमारी (15 वर्ष) पिता बिनोद उरांव, (नचना) ट्यूशन पढ़ने बारियातू जा रही थी. इसी दौरान बारियातू हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उसे धक्का मार दिया. जिसस वह घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बारियातू पुलिस की मदद से घायल किशोरी को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डॉ दयानंद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.